menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu
bhajn लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
bhajn लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 6 फ़रवरी 2009

doha dev vandana

दोहा:
संजीव
*
निराकार पर ब्रम्ह हे!, चित्रगुप्त भगवान
हर काया में समाया, प्रभु का अंश समान
.
चित्रगुप्त परब्रम्ह हे!, रहिए सदय सदैव
ध्यान तुम्हारा कर सकूँ, तहकर सभी कुटैव
.
माता नन्दिनी-दक्षिणा, हमको दें आशीष
निभा सकें कर्तव्य निज, हम हो सकें मनीष
.
काया हैं प्रभु आप ही, माया हैं प्रभु आप
मन मंदिर होगा करें, नित्य तुम्हारा जाप
.
कंकर कंकर में  छिपा, गुप्त चित्र लें देख
ऐसी कब होगी 'सलिल', कर्मों की शुभ रेख
*