menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

रविवार, 29 दिसंबर 2013

rashtreey kayasth mahaparishad: bhilai baithak 15.12.2013

शनिवार, 28 दिसंबर 2013 राकाम भिलाई बैठक 

RKM BHILAI MEETING


​


 ॐ   

इनलाइन चित्र 2  राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद इनलाइन चित्र 1

(मानव कल्याण हेतु समर्पित संस्थाओं, मंदिरों, पत्रिकाओं व सज्जनों का परिसंघ,पंजीयन क्रमांक: 0874@2013 )
: कार्यालय : 

 राष्ट्रीय अध्यक्ष: त्रिलोकी प्रसाद वर्मा 
रामसखी निवास, पड़ाव पोखर लेन, आमगोला, 
मुजफ्फरपुर-842002 बिहार

 ०९४३१२ ३८६२३, ०६२१-२२४३९९९, 
trilokee.verma@gmail.com 
महामंत्री :इंजी. संजीव वर्मा 'सलिल', 
२०४, विजय अपार्टमेन्ट, नेपियर टाउन, जबलपुर, ४८२००१ मध्यप्रदेश ९४२५१ ८३२४४ , ०७६१ २४१११३१,  salil.sanjiv@gmail.com  

कोषाध्यक्ष-प्रशासनिक सचिव: अरबिंदकुमार सिन्हा जे. ऍफ़. १/७१, ब्लोक ६, मार्ग १० राजेन्द्र नगर पटना ८०००१६,  ०९४३१० ७७५५५, ०६१२ २६८४४४४,  arbindsinha@yahoo.com 

।  कायास्थित ईश का, अंश हुआ कायस्थ ।
।। सब सबके सहयोग से, हों उन्नत आत्मस्थ ।।
========================================== 
पत्रक्र:३९६-१/महा/राकाम/२०१  जबलपुर,  २७.१२.२०१३
प्रति : परिचय  
१. समस्त पदाधिकारी, राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद्। 
२. समस्त संबद्ध संस्थाएँ, राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद। 
३.  समस्त चित्रांश पत्रिकाएँ|
४. समस्त सम्बंधित प्रतिष्ठान|
विषय : राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद् की राष्ट्रीय सञ्चालन समिति/कार्यकारिणी समिति बैठक, वार्षिक आम सभा व युवा परिचय सम्मलेन भिलाई दिनाँक १५.१२.२०१३ का संक्षिप्त कार्यवाही विवरण।
सन्दर्भ: पूर्व अधिसूचना पत्रांक -३८७ दि. १०.११.२०१३।
महोदय,
        वंदे मातरम।
उक्त सन्दर्भान्तर्गत अधिसूचनानुसार राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद दिल्ली की राष्ट्रीय सञ्चालन समिति तथा कार्यकारिणी समिति की संयुक्त बैठक दिनाँक १५.१२.२०१३ को छतीसगढ़ की उद्योगधानी भिलाई जिला दुर्ग के राजराजेश्वरी मंदिर के निकट अपना केशरी लॉज में प्रातः ८ बजे से आरम्भ हुई। 
संदेश में फोटो देखें

बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चित्रांश त्रिलोकी प्रसाद वर्मा ने महापरिषद कार्यालय के सुचारु सञ्चालन हेतु पदाधिकारियों के कार्यभार में परिवर्तन की आवश्यकता प्रतिपादित की। महामंत्री चि. डॉ. यू. सी. श्रीवास्तव ने चलभाष पर समिति को सम्बोधित करते हुए समयाभाव के कारण महामंत्री पद से मुक्त किये जाने हेतु अनुरोध करते हुए अपने पूर्ण सहयोग से आश्वस्त किया। अध्यक्ष के प्रस्ताव पर सदन ने सदन ने सर्व सम्मति से डॉ. श्रीवास्तव के अनुरोध को स्वीकारते हुए वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चि. इंजी. संजीव वर्मा 'सलिल' से महामंत्री पद का दायित्व स्वीकारने तथा वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद का दायित्व संस्था हित में डॉ. श्रीवास्तव को सौंपने का अनुरोध किया जिसे उदारतापूर्वक स्वीकारते हुए श्री संजीव वर्मा 'सलिल' ने महामंत्री के रूप में बैठक का सञ्चालन किया। 
   यथोचित विचार-विमर्श पश्चात् निम्न प्रस्ताव सर्व सम्मति से स्वीकार किये गए:
१.  तत्काल प्रभाव से वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पदभार डॉ. यू. सी. श्रीवास्तव तथा महामंत्री का पदभार इंजी. संजीव वर्मा 'सलिल' ग्रहण कर कार्यारम्भ करें। संस्था की आवश्यकता को देखते हुए दोनों पदाधिकारियों द्वारा सहृदयता से अध्यक्ष के अनुरोध को स्वीकारने पर समिति ने आभार व्यक्त किया तथा नव पदों हेतु शुभ कामनाएँ दीं।
२. उक्तानुसार महापरिषद के बैंक लेखा  सञ्चालन हेतु संबंधित बैंक शाखा में डॉ. यू. सी. श्रीवास्तव के स्थान पर इं. संजीव वर्मा 'सलिल' के हस्ताक्षर की प्रविष्टि कराने हेतु कोषाध्यक्ष को निर्देशित किया गया| ३. पिछली बैठक/आम सभा की कार्यवाही तथा महामंत्री, कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारियों द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदनों की पुष्टि की गयी|
४. कोषाध्यक्ष श्री अरबिंद सिन्हा  ने चार्टर अकाउंटेंट द्वारा आय-व्यय लेखा वर्ष २०१२-१३ तैयार होने किन्तु महामंत्री द्वारा अनुमोदित न करा पाने की जानकारी दी। समिति ने अगली बैठक में आय-व्यय लेखा वर्ष २०१३-१४ की तथा प्रस्तावित बजट लेखा वर्ष २०१३-१४ प्रस्तुत किये जाने की प्रत्याशा में लेखा प्रस्तुति को मान्य किया।
५. संविधान की पंजीकृत प्रति में टंकण व अन्य त्रुटियों/परिवर्तनों के निराकरण हेतु चि. संजीव वर्मा 'सलिल' द्वारा प्रस्तुत निम्न प्रस्ताव सर्व सम्मति से स्वीकार किये गये। 
  क. कंडिका ५ तथा ८ के अंतर्विरोध का निराकरण करते हुए कंडिका ८ में 'जनरल बॉडी' के स्थान पर 'गवर्निंग बॉडी' किया जाता है।
  ख. कंडिका ११ मैं वर्णित गवर्निंग बॉडी 'सञ्चालन समिति'के पदाधिकारियों के पदनाम के साथ दैनंदिन व्यव्हार में'राष्ट्रीय' शब्द जोड़ा जा सकता है। केंद्रीय संगठन पदाधिकारियों तथा स्थानीय समिति पदाधिकारियों के पदनाम भिन्न हों।
  ग. कंडिका १२ में 'इन एब्सेंस ऑफ़ प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट शैल टेकओवर द ड्यूटीज़ एंड पॉवर्स ऑफ़ प्रेसिडेंट इन कंसलटेशन विथ द वाइस प्रेसिडेंट ' के स्थान पर 'इन एब्सेंस ऑफ़ प्रेसिडेंट सीनियर वाइस प्रेसिडेंट शैल ऑटोमेटिकली टेकओवर द ड्यूटीज़ एंड पॉवर्स ऑफ़ प्रेसिडेंट विथ कंसेंट ऑफ़ गवर्निंग बॉडी'  किया जाता है।
  घ. गवर्निंग बॉडी में 'वाइस प्रेसिडेंट २' के स्थान पर'सीनियर वाइस प्रेसिडेंट १ तथा वाइस प्रेसिडेंट १' किया जाता है।
  च. 'इन एब्सेंस ऑफ़ जनरल सेक्रेटरी सेक्रेटरी ड्यूली अथॉराइज्ड बाय जनरल सेक्रेटरी विल परफॉर्म ड्यूटीज' के स्थान पर ''इन एब्सेंस ऑफ़ जनरल सेक्रेटरी सेक्रेटरी ड्यूली अथॉराइज्ड बाय जनरल सेक्रेटरी और एनी अदर ऑफिस बियरर विल परफॉर्म ड्यूटीज टेम्पोरेरिली विथ द कंसेंट ऑफ़ सीनियर मोस्ट ऑफिस बियरर ऑफ़ गवर्निंग बॉडी प्रेजेंट. इन केस ऑफ़ परमानेंट रिप्लेसमेंट ड्यूली अथॉराइज्ड बाय गवर्निंग बॉडी' जोड़ा जाता है।
  छ. चीफ कोऑर्डिनेटर के कर्तव्यों में 'एज एंड व्हेन रिक्वायर्ड' के साथ 'बाय एनी ऑफ़ द गवर्निंग बॉडी मेंबर एंड टु एलेक्ट इलेक्शन ऑफिसर विथ कंसल्टेशन ऑफ़ गवर्निंग बॉडी एट द एंड ऑफ़ फोर्थ ईयर ऑफ़ टेन्योर' जोड़ा जाता है।
  ज. कंडिका १४ में 'आल अपील्स बि रिफर्ड टु जनरल बॉडी'  में जनरल बॉडी के स्थान पर गवर्निग बॉडी' किया जाता है|
  झ. कंडिका १८ तथा २१ में बैंक लेखा खोलने तथा संचालित करने हेतु अध्यक्ष, महासचिव तथा कोषाध्यक्ष अधिकृत किये जाते हैं|  उक्त में से किसी की स्थाई अनुपलब्धता की स्थिति में गवर्निंग बॉडी की सहमति से स्थानापन्न नियुक्ति की जाएगी। 
  ट. कंडिका ९ में वर्णित पदाधिकारियों के अतिरिक्त संस्था की आवश्यकतानुसार अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति अध्यक्ष, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा महामंत्री तथा संगठन मंत्री से परामर्श प्राप्त कर करेंगे। इन पदाधिकारियों के पदनाम के साथ 'संगठन' शब्द जुड़ा होगा। ये गवर्निंग बॉडी में वर्णित पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में संस्था हित में सौंपे गये कार्यों व गतिविधियों का संचालन करेंगे तथा यथासमय प्रतिवेदन महामंत्री को भेजेंगे।
  ठ. संगठन एवं इसकी बैठक का स्वरूप निम्नानुसार होगा: 
     अ. सामान्य सभा/जनरल बॉडी: सर्वोच्च सभा जिसमें संस्था के सभी सदस्य सम्मिलित होंगे।  (बैठक वर्ष मेंन्यूनतम एक बार–दिसम्बर)
  आ.सञ्चालन समिति/गवर्निंग बॉडी: सामान्य समिति द्वारा निर्वाचित पदाधिकारी। -कंडिका ९ (हर ४ माह में कम से कम एक बार–अप्रैल-ऑगस्त  –दिसम्बर)
     इ. कार्यकारिणी समिति/एक्जीक्यूटिव बॉडी: गवर्निंग बॉडी तथा मनोनीत संगठन पदाधिकारी।   (वर्ष में कम से कम २ बार जून-दिसम्बर)
     ई. स्थानीय समिति/लोकल बॉडी /प्रान्त/ जिला/ तहसील अथवा अन्य सम्बद्ध संस्थाएँ। (आवश्यकतानुसार वर्ष में कम से कम १ बार)
      उ. आयोजन समिति / ऑर्गनाइजिंग बॉडी : आयोजन विशेष हेतु गठित समिति। 
६. संविधान के प्रावधानों के अंतर्गत पंजीयक कार्यालय को भेजी जानेवाली जानकारी प्रशासनिक सचिव मंत्री तथा चि. मनीषशंकर वर्मा महासचिव मुख्या लय नोयडा  महामंत्री के माध्यम से यथासमय भेजना सुनिश्चित करेंगे। 
७. पत्रांक ६९ दिनांक ९-०३-०१३ के परिपालन में चि. संजीव वर्मा 'सलिल' ने संस्था के ध्वज तथा प्रतीक चिन्ह के निम्न रूपांकन प्रस्तुत किये जिन्हें सर्व सम्मति से स्वीकार किया गया। 
ध्वज का आकार आयताकार, अनुपात लम्बाई : चौड़ाई = १.५ : १, कपडे का रंग सफ़ेद, नीली आकृति में केसरिया वृत्त तथा केसरिया आकृति में नीला वृत्त। बड़ा वृत्त : व्यास ०.७५, छोटे वृत्त : व्यास 0.२५।  

                                      इनलाइन चित्र 3
  प्रतीक चिन्ह: आकार : वर्गाकार श्वेत पृष्ठ भूमि में केसरिया रेखांकन।
                                       इनलाइन चित्र 4
८. अपने-अपने क्षेत्रों के सदस्यों तथा सम्बद्ध संस्थाओं के अध्यक्ष/सचिव, अन्य संस्थाओं की नवीनीकृत पूर्ण सूची(पास पोर्ट चित्र, डाक का पता, दूरभाष/चलभाष क्रमांक, पिन कोड तथा ईमेल) महामंत्री को यथाशीघ्र उपलब्ध कराने हेतु सभी क्षेत्र प्रभारी एवं सयोजंक  से अनुरोध किया गया।
९. सभी निर्वाचित/मनोनीत पदाधिकारियों से अनुरोध किया गया कि वे अगले वर्ष हेतु अपने लक्ष्य निर्धारित कर उपलब्धियों की जानकारी तथा मासिक प्रतिवेदन में महामंत्री को नियमित भेजें तथा बैठकों में प्रस्तुत करें।
१०. संगठन मंत्री तथा संयुक्त महामंत्री द्वारा प्रस्तावित, अध्यक्ष द्वारा अनुशंसित निम्न १९ सयोजकों को शुल्क, सदस्यता प्रपत्र, लिखित सहमति, तथा अन्य जानकारी प्राप्त होने की प्रत्याशा में नामित किया गया| पूर्व में मनोनीत पदाधिकारियों ने  अब तक न भेजी हो तो तुरंत भेजें।
१. प्रांतीय संयोजक छत्तीसगढ़: चित्रांश मदन श्रीवास्तव ई डब्ल्यू ८९६ वार्ड ३, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बिलासपुर छत्तीसगढ़ चलभाष ०९५८९५ ७६७१४, ई मेलwepl0106@gmail.com
२. जिला संयोजक दुर्ग छत्तीसगढ़: चित्रांश अशोक खरे, २० ए एवेन्यू व्ही, सेक्टर २ भिलाई दुर्ग ४९१००१ छत्तीसगढ़ चलभाष ०९३००७ ६८६९४, ई मेल akkhare@gmail.com
३. जिला संयोजक बिलासपुर छत्तीसगढ़: श्रीमती दीपिका श्रीवास्तव, , गोंड़पारा, 
बिलासपुर छत्तीसगढ़ चलभाष ०९८२७१ ६८८११
४ . जिला संयोजक जोधपुर राजस्थान: चित्रांश भानु प्रकाश नेपालिया, एडवोकेट, ४३९/११ सी रोड, सरदारपुरा, जोधपुर ३४२००१ चलभाष ०९४६०५ ५१२६९
५ . जिला संयोजक जयपुर राजस्थान: चित्रांश  गिरधर माथुर, ११/९६८ मालवीय  नगर, जयपुर ३०२०१७ चलभाष ०८०५८६ ६४४४५
६ . जिला संयोजक उदयपुर राजस्थान: चित्रांश डॉ. बिसारिया, कल्पतरु सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, सेकटर ५ हिरन मगरी उदयपुर ३१३००२ चलभाष ०९३५२५ ०१५८९, ई मेल: kalptarudr@gmail.com७ . जिला संयोजक बीकानेर राजस्थान: चित्रांश डॉ. चन्द्रमोहन माथुर, मल्टी स्टोरी क़्वार्टर नं. १०४ कोठी नं. ३८ के पास, सर्किट हाउस के सामने, बीकानेर ३३४००१ चलभाष ०९३५१४ ३६३२९, ई मेल: drcmmathur@rediffmail.com 
८ . जिला संयोजक कोटा राजस्थान चित्रांश मदनमोहन सक्सेना, ४३३ समीप रामदेव टेम्पल, नयापुरा, कोटा चलभाष ०९४१४२ ६०८९८
९ . जिला संयोजक नागौर राजस्थान: चित्रांश शुभ्रा कुलश्रेष्ठ, बालाजी विहार कॉलोनी, कुचामन सिटी, नागौर चलभाष ०९७८४३ ४०३४३
१०. जिला संयोजक झुंझुनू राजस्थान: चित्रांश प्रेमबिहारी माथुर, ए १४ बी इंदिरा नगर,झुंझुनू ३३३००१ चलभाष ०९४६०८ ४२०४० 
११. जिला संयोजक भीलवाड़ा राजस्थान: चित्रांश अक्षय माथुर, एफ २१६ बापू नगर,भीलवाड़ा चलभाष ०९४१४३०२५७४
१२. जिला संयोजक अजमेर राजस्थान: चित्रांश अनिल नाग, अधिवक्ता, १९२३ न्यू  कायस्थ कॉलोनी, गली २, लोहागल रोड, अजमेर दूरभाष: ०१४५ २६२७४०० 

१३. जिला संयोजक सीकर राजस्थान: चित्रांश अशोक माथुर, वार्ड १५, दाधीच नगर, सीकर चलभाष ०९८२४९ ५७५६३
१४. जिला संयोजक टोंक राजस्थान: चित्रांश अशोक सक्सेना, टीनी राइट स्कूल, अशोक चौक, पुराना चौक, टोंक चलभाष ०९८२९८ ४७०२१
१५. जिला संयोजक अलवर राजस्थान: चित्रांश कमल सक्सेना, माननी काबड़ तिराहा, अलवर
१६. जिला संयोजक भरतपुर राजस्थान: चित्रांश डॉ. उमेश भारतीय, ए १भारतीय क्लीनिक, रेलवे ब्रिज, मथुरा रोड, भरतपुर चलभाष ०९८२८० ४९३२९
१७. जिला संयोजक बूंदी राजस्थान: चित्रांश गिरधर श्रीवास्तव, एन एच ८, विकास नगर, बूंदी, चलभाष ०९४१४२ ५६६७५
१८. जिला संयोजक सवाईमाधोपुर राजस्थान: चित्रांश राजेश कुमार श्रीवास्तव, ग्रीन हाउस ३/ १३२ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सवाईमाधोपुर चलभाष ०९४१४३ १४७५८
१९. जिला संयोजक मुजफ्फरपुर बिहार: चित्रांश संत कुमार, पड़ाव पोखर लेन २ एक्सटेंशन, रमना मुजफ्फरपुर ८४२००२ चलभाष ०९८३५६ ०५३८०, ईमेल: santkumar 949@gmail.com 
११. वर्ष २०१४ को 'युवा-संगठन वर्ष' के रूप में मनाने हेतु सभी पदाधिकारी, संस्थाएँ तथा सदस्य युवाओं की समस्याओं को जानने व निराकरण करने के विशेष प्रयास करें। 
१२. आगामी बैठकों/सम्मेलन हेतु लिखित प्रस्ताव महामंत्री को ३१ मार्च २०१४ तक भेजें|
१३. श्री दिनकर वर्मा संबंधी प्रकरण में जाँच प्रभारी चि. संजीव वर्मा 'सलिल' तत्कालीन वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन पर विचारकर सर्व सम्मति से निर्णय किया गया कि महामंत्री प्रतिवेदन की प्रति श्री दिनकर वर्मा को उपलब्ध कराएं तथा प्रतिवेदन में निर्दिष्ट अनुसार उनके द्वारा घटनाक्रम पर खेद व्यक्त कर भविष्य में वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति सम्मानपूर्ण आचरण करने व संस्थागत अनुशासन का पालन करने के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करने पर उनका निलम्बन समाप्त कर संस्था में पुनः सम्मिलित किया जाए। तत्पश्चात उन्हें यथोचित जिम्मेदारी दी जा सकती है।
१४. महापरिषद की वेब साइट का सुचारु सञ्चालन सुनिश्चित किया जाए। 
अध्यक्ष की अनुमति से महामंत्री द्वारा सभी उपस्थितों व आयोजकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन तथा चित्रांश चेतना मंच राजराजेश्वरी मंदिर में युवा परिचय सम्मलेन में सहभागिता हेतु अनुरोध के साथ बैठक का समापन हुआ।  
युवक –युवती परिचय सम्मलेन 
संदेश में फोटो देखें
देव चित्रगुप्त के पूजार्चन पश्चात् आयोजन संस्था चित्रांश चेतना मंच भिलाई के पदाधिकारियों  ने राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत किया। पदाधिकारियों के सारगर्भित सम्बोधन पश्चात् चित्रांश युवाओं की वैवाहिक जानकारियों का आदान-प्रदान तथा मंच से परिचय का कार्यक्रम संपन्न हुआ। समापन सत्र में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से पधारे मुख्य अतिथि श्री संजय श्रीवास्तव सभापति नगर निगम रायपुर ने महापरिषद पदाधिकारियों से मिलकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भावी कार्यक्रमों में हर सम्भव सहयोग का वायदा किया तथा रायपुर में आगामी बैठक हेतु अनुरोध किया जिस पर  अध्यक्ष/महामंत्री द्वारा सहमति व्यक्त कर संगठन सचिव को संपर्क बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पत्रिका राष्ट्रीय चित्रांश चेतना के विशेषांक का विमोचन सर्व चित्रांश संजय श्रीवास्तव, त्रिलोकी प्रसाद वर्मा तथा संजीव वर्मा 'सलिल' ने संयुक्त रूप से किया। सभी अतिथियों ने सहभागी परिवारों के प्रति शुभकामनायें व्यक्त कीं। तत्पश्चात बिरादरी भोज संपन्न हुआ।
वार्षिक आम सभा 
संदेश में फोटो देखें  
 आयोजन के अंतिम चरण में महापरिषद की वार्षिक आम सभा अध्यक्षश्री त्रिलोकी प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता तथा महामंत्री श्री संजीव वर्मा 'सलिल' के सञ्चालन में संपन्न हुई। नव मनोनीत उपस्थित पदाधिकारियों सर्व चित्रांश राजेश निगम प्रांतीय संयोजक मध्य प्रदेश, मदन श्रीवास्तव प्रांतीय संयोजक छत्तीसगढ़, दीपिका श्रीवास्तव जिला संयोजक बिलासपुर, अशोक खरे जिला संयोजक दुर्ग ने  राष्ट्रीय पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त कर संगठन के प्रति निष्ठापूर्वक समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। आम सभा ने सञ्चालन समिति व कार्यकारिणी समिति द्वारा पूर्व पारित प्रस्तावों से सहमति व्यक्त की| उपाध्यक्षद्वय अनुपम कुमार एवं के. के. वर्मा ने कोष एवं संगठन  की मजबूती हेतु स्थानीय अक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया|  महामंत्री द्वारा आयोजन समिति के पदाधिकारियों सर्व चित्रांश सत्यनारायण भटनागर, अरुण श्रीवास्तव, के. सी. सक्सेना, राजेश प्रसाद  श्रीवास्तव, गोविंद जौहरी, शशि रायज़ादा, लाल बाबू श्रीवास्तव, कमलकान्त श्रीवास्तव, सतीशचन्द्र श्रीवास्तव, विजय निगम, अंशुमन वर्मा, चन्द्रकान्त श्रीवास्तव, प्रविरज श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, सतीश श्रीवास्तव, पंकज सिन्हा तथा संयोजक अरुण श्रीवास्तव'विनीत' के प्रति आभार व्यक्त कर महापरिषद को सुदृढ़ करने की अपील के साथ कार्यक्रम समापन की घोषणा की गयी।


इनलाइन चित्र 5

                                                                संजीव वर्मा 'सलिल' महामंत्री

facebook: sahiyta salila / sanjiv verma 'salil' 

सोमवार, 16 दिसंबर 2013

राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद दिल्ली राष्ट्रीय सञ्चालन समिति / कार्यकारिणी समिति बैठक / युवा परिचय सम्मलेन भिलाई दिनाँक १५.१२.२०१३


 ॐ   
  राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद
(मानव तथा विश्व कल्याण हेतु समर्पित संस्थाओं, मंदिरों, पत्रिकाओं, समूहों व सज्जनों का परिसंघ,पंजीयन क्रमांक: ०८७३/२०१३ )
: कार्यालय : 
 राष्ट्रीय अध्यक्ष: त्रिलोकी प्रसाद वर्मा रामसखी निवास ,  पड़ाव पोखर लेन, आमगोला, मुजफ्फरपुर 842002 बिहार ०९४३१२ ३८६२३, ०६२१ २२४३९९९, trilokee.verma@gmail.com
महामंत्री :इंजी. संजीव वर्मा 'सलिल', समन्वयम २०४ , विजय अपार्टमेन्ट, नेपियर टाउन, जबलपुर, ४८२००१ मध्य प्रदेश ९४२५१ ८३२४४ , ०७६१ २४१११३१, salil.sanjiv@gmail.com  
कार्यालय सचिव: अरबिंद कुमार सिन्हा जे. ऍफ़. १/७१, ब्लोक ६, मार्ग १० राजेन्द्र नगर पटना ८०००१६ 
। कायास्थित ईश का, अंश हुआ कायस्थ । सब सबके सहयोग से, हों उन्नत आत्मस्थ।
==============================
पत्र क्रमांक : ३९५ - १ / महा / राकाम / २०१३               प्रवास भिलाई, दिनाँक १५.१२.२०१३
प्रति :
१. समस्त पदाधिकारी, राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद्। 
२. समस्त संबद्ध संस्थाएँ, राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद।
विषय : राष्ट्रीय सञ्चालन समिति / कार्यकारिणी समिति बैठक,  वार्षिक आम सभा तथा युवा परिचय सम्मेलन भिलाई दिनाँक १५.१२.२०१३ का कार्यवाही विवरण।
सन्दर्भ: पूर्व अधिसूचना।
वार्षिक आमसभा तथा युवा परिचय सम्मेलन  

संदेश में फोटो देखें संदेश में फोटो देखें DSC03208.JPG दिखा रहा है



राजराजेश्वरी मंदिर भिलाई में महापरिषद की वार्षिक आम सभा में देव चित्रगुप्त के पूजार्चन पश्चात् आयोजक संस्था चित्रांश चेतना मंच भिलाई के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत किया। स्थानीय तथा राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने उपस्थितों को संबोधित कर मार्गदर्शन प्रदान किया।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से पधारे मुख्य अतिथि श्री संजय श्रीवास्तव सभापति नगर निगम रायपुर, प्रांतीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने महापरिषद पदाधिकारियों से मिलकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भावी कार्यक्रमों में हर सम्भव सहयोग का वायदा किया तथा रायपुर में चित्रगुप्त जयंती पर आगामी बैठक व सम्मेलन  हेतु अनुरोध किया जिसे अध्यक्ष द्वारा स्वीकार किया गया।

इस अवसर पर श्री अरुण श्रीवास्तव 'विनीत' के संपादन में प्रकाशित पत्रिका राष्ट्रीय चित्रांश चेतना के विशेषांक का विमोचन मुख्य अतिथि चित्रांश संजय श्रीवास्तव, अध्यक्ष चित्रांश त्रिलोकी प्रसाद वर्मा तथा महामंत्री चित्रांश संजीव वर्मा 'सलिल' ने संयुक्त रूप से किया।

श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव अभिनन्दित
बुंदेलखंड में निर्धन परिवार में जन्म तथा शैशव में ही पिता का साया सर से उठने के बाद भी , उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, आंध्र तथा गुजरात में श्रेष्ठ हिंदी साहित्य सृजन से ख्यातिप्राप्त करनेवाले स्व. भागवतप्रसाद मिश्र "नियाज़" पर शोधकार्य कर एक दिन पूर्व ही पीएच. डी. शोधोपाधि पानेवाली रायपुर से पधारी श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव का अतिथियों द्वारा  अभिनंदन गया ।
तत्पश्चात युवा परिचय सम्मलेन में आगंतुक युवाओं ने अपना परिचय दिया। अतिथियों द्वारा सहभागी परिवारों के प्रति शुभकामनायें व्यक्त करने के बाद बिरादरी भोज संपन्न हुआ।

 राष्ट्रीय सञ्चालन समिति बैठक

वार्षिक आमसभा के पूर्व उक्त सन्दर्भान्तर्गत अधिसूचनानुसार राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद दिल्ली की राष्ट्रीय सञ्चालन समिति की बैठक दिनाँक १५.१२.२०१३ को छत्तीसगढ़ की उद्योगधानी भिलाई जिला दुर्ग के राजराजेश्वरी मंदिर के निकट अपना केशरी लॉज में प्रातः ९ बजे से आरम्भ हुई। राष्ट्रीय सञ्चालन समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चित्रांश त्रिलोकीप्रसाद वर्मा  ने महापरिषद कार्यालय के सुचारु सञ्चालन हेतु पदाधिकारियों के कार्यभार में परिवर्तन की आवश्यकता प्रतिपादित की। महामंत्री चि. डॉ. यू. सी. श्रीवास्तव ने चलभाष पर समिति को सम्बोधित करते हुए समयाभाव के कारण महामंत्री पद से मुक्त किये जाने हेतु अनुरोध करते हुए अपने पूर्ण सहयोग से आश्वस्त किया। अध्यक्ष के प्रस्ताव पर सर्व सम्मति से डॉ. श्रीवास्तव के अनुरोध को स्वीकारते हुए वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चि. इंजी. संजीव वर्मा 'सलिल' से महामंत्री पद का दायित्व स्वीकारने तथा वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद का दायित्व संस्था हित में डॉ. श्रीवास्तव को सौंपने का अनुरोध किया गया जिसे संस्था-हित में उदारतापूर्वक स्वीकारते हुए श्री सलिल ने महामंत्री के रूप में बैठक का सञ्चालन  किया।

सभी उपस्थित जनों ने नये पदभार हेतु श्री सलिला को शुभ कामनाएँ दीं. तत्पश्चात विविध विषयों पर यथोचित विचार विमर्श कर सञ्चालन समिति ने  निम्न प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किये:

१. तत्काल प्रभाव से वरिष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार डॉ. यू. सी. श्रीवास्तव तथा महामंत्री का पदभार इंजी. संजीव वर्मा 'सलिल' ग्रहण कर कार्यारम्भ करें। संस्था की आवश्यकता को देखते हुए दोनों पदाधिकारियों द्वारा सहृदयता से अध्यक्ष के अनुरोध को स्वीकारने पर समिति ने आभार व्यक्त करती है  तथा नव पदों हेतु शुभ कामनाएँ देते हुए सहयोग देने हेतु सर्व संबंधितों से अनुरोध करती है।

२. कोषाध्यक्ष श्री अरबिंद सिन्हा ने चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा आय-व्यय लेखा वर्ष २०१२-१३ तैयार किये जाने की जानकारी दी। सञ्चालन समिति की अगली बैठक में लेखा वर्ष २०१२-१३ तथा अनुमानित लेखा/बजट वर्ष २०१३-१४ प्रस्तुत किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

३. संविधान की पंजीकृत प्रति में टंकण व अन्य त्रुटियों / परिवर्तनों के निराकरण हेतु चि. संजीव वर्मा 'सलिल' द्वारा प्रस्तुत निम्न प्रस्ताव सर्व  सम्मति से स्वीकार किये गये।
   क. कंडिका ५ तथा ८ के अंतर्विरोध का निराकरण करते हुए कंडिका ८ में 'जनरल बॉडी' के स्थान पर 'गवर्निंग बॉडी'  किया जाता है।

  ख. कंडिका ९ में वर्णित गवर्निंग बॉडी/'सञ्चालन समिति' के पदाधिकारियों के पदनाम के साथ दैनंदिन व्यवहार में 'राष्ट्रीय' शब्द जोड़ा जा सकता है। केंद्रीय संगठन पदाधिकारियों तथा स्थानीय समिति पदाधिकारियों के पदनाम में 'राष्ट्रीय' शब्द नहीं होगा।

  ग. कंडिका ९ में 'इन एब्सेंस ऑफ़ प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट शैल टेकओवर द ड्यूटीज़ एंड पॉवर्स ऑफ़ प्रेसिडेंट इन कंसलटेशन विथ द वाइस प्रेसिडेंट ' के स्थान पर 'इन एब्सेंस ऑफ़ प्रेसिडेंट सीनियर वाइस प्रेसिडेंट शैल ऑटोमेटिकली टेकओवर द ड्यूटीज़ एंड पॉवर्स ऑफ़ प्रेसिडेंट विथ कंसेंट ऑफ़ गवर्निंग बॉडी'  किया जाता है।

  घ. गवर्निंग बॉडी के पदाधिकारियों में 'वाइस प्रेसिडेंट २' के स्थान पर 'सीनियर वाइस प्रेसिडेंट १, वाइस प्रेसिडेंट १' किया जाता है।

  च. 'इन एब्सेंस ऑफ़ जनरल सेक्रेटरी, सेक्रेटरी ड्यूली अथॉराइज्ड बाय   जनरल सेक्रेटरी विल परफॉर्म ड्यूटीज' के स्थान पर ''इन एब्सेंस ऑफ़ जनरल सेक्रेटरी, सेक्रेटरी ड्यूली अथॉराइज्ड बाय जनरल सेक्रेटरी और एनी अदर ऑफिस बियरर विल परफॉर्म ड्यूटीज टेम्पोरेरिली विथ द कंसेंट ऑफ़ सीनियर मोस्ट ऑफिस बियरर ऑफ़ गवर्निंग बॉडी प्रेजेंट, इन केस ऑफ़ परमानेंट रिप्लेसमेंट ड्यूली अथॉराइज्ड बाय गवर्निंग बॉडी' जोड़ा जाता है।

  छ. चीफ कोऑर्डिनेटर के कर्तव्यों में 'एज एंड व्हेन रिक्वायर्ड' के साथ  'बाय एनी ऑफ़ द गवर्निंग बॉडी मेंबर एंड टु इलेक्ट इलेक्शन ऑफिसर विथ कंसल्टेशन ऑफ़ गवर्निंग बॉडी एट द एंड ऑफ़ फोर्थ ईयर ऑफ़ टेन्योर' जोड़ा जाता है।

  ज. कंडिका १४ में 'आल अपील्स बि रिफर्ड टु जनरल बॉडी' में 'जनरल बॉडी' के स्थान पर 'गवर्निंग बॉडी' किया जाता है।

  झ. कंडिका १८ तथा २१ में बैंक लेखा खोलने तथा संचालित करने हेतु अध्यक्ष, महासचिव तथा कोषाध्यक्ष अधिकृत किये जाते हैं, उक्त में से किसी की स्थाई अनुपलब्धता/अक्षमता की स्थिति में गवर्निंग बॉडी की सहमति से स्थानापन्न नियुक्ति की जाएगी।

  ट. कंडिका ९ में वर्णित पदाधिकारियों के अतिरिक्त संस्था की आवश्यकतानुसार अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति अध्यक्ष, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा महामंत्री सहमति से करेंगे। उनके पदनाम के साथ 'संगठन' शब्द जुड़ा होगा। ये गवर्निंग बॉडी में वर्णित पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में संस्था हित में सौंपे गये कार्यों व गतिविधियों का संचालन करेंगे तथा यथासमय प्रतिवेदन महामंत्री व संगठन सचिव को भेजेंगे।

  ठ. संगठन का स्वरूप निम्नानुसार होगा:

     अ. सामान्य सभा / जनरल बॉडी : सर्वोच्च सभा जिसमें संस्था के सभी श्रेणियों के सभी सदस्य सम्मिलित होंगे।
     आ. सञ्चालन समिति / गवर्निंग बॉडी : सामान्य समिति द्वारा संविधान की कंडिका ९  के अनुसार निर्वाचित सभी पदाधिकारी।
     इ. कार्यकारिणी समिति / एक्जीक्यूटिव बॉडी : गवर्निंग बॉडी तथा अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व  महामन्त्री की सहमति से मनोनीत संगठन पदाधिकारी।
     ई. स्थानीय समिति / लोकल बॉडी : गवर्निंग बॉडी द्वारा उद्देश्य विशेष हेतु गठित समितियाँ, परिक्षेत्र / जिला / तहसील स्तर पर गठित संगठन समितियाँ अथवा अन्य सम्बद्ध संस्थाएँ। 
     उ. आयोजन समिति / ऑर्गनाइजिंग बॉडी : आयोजन विशेष हेतु गठित समितियाँ।

४. संविधान के प्रावधानों के अंतर्गत पंजीयक कार्यालय को भेजी जानेवाली जानकारी कार्यालय मंत्री तथा चि. मनीष शंकर वर्मा महामंत्री की सहमति से तैयारकर महामंत्री के हस्ताक्षर से यथासमय भेजना सुनिश्चित करेंगे।
५. पत्रांक ६९ दिनांक ९.३.२०१३ के परिपालन में चि. संजीव वर्मा 'सलिल' ने संस्था के ध्वज तथा प्रतीक चिन्ह के रूपांकन प्रस्तुत किये जिन्हें सर्व सम्मति से स्वीकार किया गया। 
ध्वज का आकार आयताकार, अनुपात लम्बाई : चौड़ाई = १.५ : १, कपड़े का रंग सफ़ेद, नीली आकृति में केसरिया वृत्त तथा केसरिया आकृति में नीला वृत्त। बड़ा वृत्त : व्यास ०.७५, छोटे वृत्त : व्यास 0.२५।   
प्रतीक चिन्ह: आकार : वर्गाकार श्वेत पृष्ठ भूमि में केसरिया रेखांकन।

६. सभी पदाधिकारी, सदस्य तथा संस्थाएँ अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित संस्थाओं तथा निवासी सदस्यों की नवीनीकृत पूर्ण सूची नाम, डाक का पता, दूरभाष/ चलभाष क्रमांक तथा ई मेल सहित, श्री चित्रगुप्त मंदिरों, शिक्षा संस्थाओं, विभूतियों आदि की जानकारी महामंत्री को यथाशीघ्र उपलब्ध करावें।

७. सभी निर्वाचित / मनोनीत पदाधिकारियों से अगले त्रिमास हेतु अपने वार्षिक  लक्ष्य निर्धारित कर जानकारी तथा किये गये कार्य का द्विमासिक प्रतिवेदन महामंत्री को नियमित भेजें।

८. वर्ष २०१४ को 'युवा-संगठन वर्ष' के रूप में मनाने हेतु सभी पदाधिकारी, संस्थाएँ तथा सदस्य युवाओं की समस्याओं को जानने व निराकरण करने के विशेष प्रयास करें।

९. आगामी बैठकों / सम्मेलनों हेतु प्रस्ताव महामंत्री को तुरंत भेजें।
  
१०. अध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत १९ पदाधिकारियों की सूची को संबंधितों द्वारा सदस्य शुल्क, प्रपत्र, सहमति आदि प्राप्त होने की प्रत्याशा में मान्य करते हुए उनसे तत्काल संगठन हित में सक्रिय होने का निर्देश दिया गया।  पूर्व में मनोनीत पदाधिकारियों ने अब तक सदस्यता पत्र तथा शुल्क न भेजा हो तो तत्काल भेजें ताकि उनके मनोनयन पर पुनर्विचार/निरसन की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। आगामी बैठकों में सभी संबंधित अपने प्रतिवेदन लिखित रूप में दो प्रतियों में लायें, विषय केंद्रित, संक्षिप्त विचार शालीनता-सद्भावना के साथ प्रस्तुत करें।

११. श्री दिनकर वर्मा संबंधी प्रकरण में जाँच प्रभारी चि. संजीव वर्मा 'सलिल' तत्कालीन वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत/पठित प्रतिवेदन पर विचारकर सर्व सम्मति से निर्णय किया गया कि प्रतिवेदन की प्रति श्री दिनकर वर्मा को भेजी जाए तथा प्रतिवेदन में सुझाये अनुसार श्री दिनकर के द्वारा खेद व्यक्तकर भविष्य में वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति सम्मानपूर्ण आचरण करने व अनुशासन का पालन करने के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करने पर उनका निलम्बन समाप्त कर संस्था में पुनः सम्मिलित किया जाए। तत्पश्चात उन्हें यथोचित जिम्मेदारी दी जा सकती है। आर्थिक अनियमितता से सम्बंधित मूल दस्तावेज प्रस्तुत किये जाने  के पश्चात् परीक्षण सम्भव हो सकेगा।  इस प्रकरण को संवैधानिक प्रावधानों के परिप्रेक्ष्य में असबके प्रति सद्भावना रखते हुए निराकृत करने के लिये जाँचकर्ता के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
अध्यक्ष की अनुमति से बैठक समापन के पूर्व महामंत्री द्वारा चित्रांश चेतना मंच राजराजेश्वरी मंदिर भिलाई द्वारा आयोजित वार्षिक आम सभा व युवा परिचय सम्मलेन में सहभागिता हेतु अनुरोध के पश्चात् सभी उपस्थितों व आयोजकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित कर बैठक का समापन हुआ। 

कार्यकारिणी समिति बैठक

आयोजन के अंतिम चरण में महापरिषद की कार्यकारिणी समिति की बैठक श्री त्रिलोकी प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। नव मनोनीत उपस्थित पदाधिकारियों सर्व चित्रांश राजेश निगम प्रांतीय संयोजक मध्य प्रदेश, मदन श्रीवास्तव प्रांतीय संयोजक छत्तीसगढ़, दीपिका श्रीवास्तव जिला संयोजक बिलासपुर, अशोक खरे जिला संयोजक दुर्ग ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त कर संगठन के प्रति निष्ठापूर्वक समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यकारिणी ने संचालन समिति द्वारा पारित प्रस्तावों से सहमति व्यक्त कर दायित्व निर्वहन का संकल्प व्यक्त किया। महामंत्री द्वारा आयोजन समिति के पदाधिकारियों सर्व चित्रांश सत्यनारायण भटनागर, अरुण श्रीवास्तव, के. सी. सक्सेना, राजेश प्रसाद श्रीवास्तव, गोविन्द जौहरी, शशि रायज़ादा, लाल बाबू श्रीवास्तव, कमलकान्त श्रीवास्तव, सतीशचन्द्र श्रीवास्तव, विजय निगम, अंशुमन वर्मा, चन्द्रकान्त श्रीवास्तव,  प्रविराज श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, सतीश श्रीवास्तव, पंकज सिन्हा तथा संयोजक अरुण श्रीवास्तव 'विनीत' के प्रति आभार व्यक्तकर कार्यक्रम समापन की घोषणा की गयी।
हस्ताक्षर 
संजीव वर्मा 'सलिल' 
महामंत्री
     राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद
= = = = = = = = = =

बुधवार, 14 अगस्त 2013

muktak: acharya sanjiv verma 'salil'

शहादतों को भूलकर सियासतों को जी रहे
पड़ोसियों से पिट रहे हैं और होंठ सी रहे
कुर्सियों से प्यार है, न खुद पे ऐतबार है-
नशा निषेध इस तरह कि मैकदे में पी रहे
*
जो सच कहा तो घेर-घेर कर रहे हैं वार वो
हद है ढोंग नफरतों को कह रहे हैं प्यार वो
सरहदों पे सर कटे हैं, संसदों में बैठकर-
एक-दूसरे को कोस, हो रहे निसार वो
*
मुफ़्त भीख लीजिए, न रोजगार माँगिए
कामचोरी सीख, ख्वाब अलगनी पे टाँगिए
फर्ज़ भूल, सिर्फ हक की बात याद कीजिए-
आ रहे चुनाव देख, नींद में भी जागिए
*
और का सही गलत है, अपना झूठ सत्य है
दंभ-द्वेष-दर्प साध, कह रहे सुकृत्य है
शब्द है निशब्द देख भेद कथ्य-कर्म का-
वार वीर पर अनेक कायरों का कृत्य है
*
प्रमाणपत्र गैर दे: योग्य या अयोग्य हम?
गर्व इसलिए कि गैर भोगता, सुभोग्य हम
जो न हाँ में हाँ कहे, लांछनों से लाद दें -
शिष्ट तज, अशिष्ट चाह, लाइलाज रोग्य हम
*
गंद घोल गंग में तन के मुस्कुराइए
अनीति करें स्वयं दोष प्रकृति पर लगाइए
जंगलों के, पर्वतों के नाश को विकास मान-
सन्निकट विनाश आप जान-बूझ लाइए
*
स्वतंत्रता है, आँख मूँद संयमों को छोड़ दें
नियम बनायें और खुद नियम झिंझोड़-तोड़ दें
लोक-मत ही लोकतंत्र में अमान्य हो गया-
सियासतों से बूँद-बूँद सत्य की निचोड़ दें
*
हर जिला प्रदेश हो, राग यह अलापिए
भाई-भाई से भिड़े, पद पे जा विराजिए
जो स्वदेशी नष्ट हो, जो विदेशी फल सके-
आम राय तज, अमेरिका का मुँह निहारिए
*
धर्महीनता की राह, अल्पसंख्यकों की चाह
अयोग्य को वरीयता, योग्य करे आत्म-दाह
आँख मूँद, तुला थाम, न्याय तौल बाँटिए-
बहुमतों को मिल सके नहीं कहीं तनिक पनाह
*
नाम लोकतंत्र, काम लोभतंत्र कर रहा
तंत्र गला घोंट लोक का विहँस-मचल रहा
प्रजातंत्र की प्रजा है पीठ, तंत्र है छुरा-
राम हो हराम, तज विराम दाल दल रहा
*
तंत्र थाम गन न गण की बात तनिक मानता
स्वर विरोध का उठे तो लाठियां है भांजता
राजनीति दलदली जमीन कीचड़ी मलिन-
लोक जन प्रजा नहीं दलों का हित ही साधता
*
धरें न चादरों को ज्यों का त्यों करेंगे साफ़ अब
बहुत करी विसंगति करें न और माफ़ अब
दल नहीं, सुपात्र ही चुनाव लड़ सकें अगर-
पाक-साफ़ हो सके सियासती हिसाब तब
*
लाभ कोई ना मिले तो स्वार्थ भाग जाएगा
देश-प्रेम भाव लुप्त-सुप्त जाग जाएगा
देस-भेस एक आम आदमी सा तंत्र का-
हो तो नागरिक न सिर्फ तालियाँ बजाएगा
*
धर्महीनता न साध्य, धर्म हर समान हो
समान अवसरों के संग, योग्यता का मान हो
तोडिये न वाद्य को, बेसुरा न गाइए-
नाद ताल रागिनी सुछंद ललित गान हो
*
शहीद जो हुए उन्हें सलाम, देश हो प्रथम
तंत्र इस तरह चले की नयन कोई हो न नम
सर्वदली-राष्ट्रीय हो अगर सरकार अब
सुनहरा हो भोर, तब ही मिट सके तमाम तम
=============================

सोमवार, 12 अगस्त 2013

doha salila; bhavan mahatmya -acharya sanjiv verma 'salil'

दोहा सलिला :
भवन माहात्म्य
संजीव
*
[इंस्टिट्यूशन ऑफ़ इंजीनियर्स, लोकल सेंटर जबलपुर द्वारा गगनचुम्बी भवन (हाई राइज बिल्डिंग) पर १०-११ अगस्त २०१३ को आयोजित अखिल भारतीय संगोष्ठी  की स्मारिका में प्रकाशित कुछ दोहे।]

*
भवन मनुज की सभ्यता, ईश्वर का वरदान।
रहना चाहें भवन में, भू पर आ भगवान।१।
*
भवन बिना हो जिंदगी, आवारा-असहाय।
अपने सपने ज्यों 'सलिल', हों अनाथ-निरुपाय।२।
*
मन से मन जोड़े भवन, दो हों मिलकर एक।
सब सपने साकार हों, खुशियाँ मिलें अनेक।३।
*
भवन बचाते ज़िन्दगी, सड़क जोड़ती देश।
पुल बिछुडों को मिलाते, तरु दें वायु हमेश।४।
*
राष्ट्रीय संपत्ति पुल, सड़क इमारत वृक्ष।
बना करें रक्षा सदा, अभियंतागण दक्ष।५।
*
भवन सड़क पुल रच बना, आदम जब इंसान।
करें देव-दानव तभी, मानव का गुणगान।६।
*
कंकर को शंकर करें, अभियंता दिन-रात।
तभी तिमिर का अंत हो, उगे नवल प्रभात७।
*
भवन सड़क पुल से बने, देश सुखी संपन्न।
भवन सेतु पथ के बिना, होता देश विपन्न।८।
*
इमारतों की सुदृढ़ता, फूंके उनमें जान।
देश सुखी-संपन्न हो, बढ़े विश्व में शान।९।
*
भारत का नव तीर्थ है, हर सुदृढ़ निर्माण।
स्वेद परिश्रम फूँकता, निर्माणों में प्राण।१०।
*
अभियंता तकनीक से, करते नव निर्माण।
होता है जीवंत तब, बिना प्राण पाषाण।११।
*
भवन सड़क पुल ही रखें, राष्ट्र-प्रगति की नींव।
सेतु बना- तब पा सके, सीता करुणासींव।१२।
*
करे इमारत को सुदृढ़, शिल्प-ज्ञान-तकनीक।
लगन-परिश्रम से बने, बीहड़ में भी लीक।१३।
*
करें कल्पना शून्य में, पहले फिर साकार।
आंकें रूप अरूप में, यंत्री दे आकार।१४।
*
सिर्फ लक्ष्य पर ही रखें, हर पल अपनी दृष्टि।
अभियंता-मजदूर मिल, रचें नयी नित सृष्टि।१५।
*
सडक देश की धड़कनें, भवन ह्रदय पुल पैर।
वृक्ष श्वास-प्रश्वास दें, कर जीवन निर्वैर।१६।
*
भवन सेतु पथ से मिले, जीवन में सुख-चैन।
इनकी रक्षा कीजिए, सब मिलकर दिन-रैन।१७।
*
काँच न तोड़ें भवन के, मत खुरचें दीवार।
याद रखें हैं भवन ही, जीवन के आगार।१८।
*
भवन न गन्दा हो 'सलिल', सब मिल रखें खयाल।
कचरा तुरत हटाइए, गर दे कोई डाल।१९।
*
भवनों के चहुँ और हों, ऊँची वृक्ष-कतार।
शुद्ध वायु आरोग्य दे, पायें ख़ुशी अपार।२०।
*
कंकर से शंकर गढ़े, शिल्प ज्ञान तकनीक।
भवन गगनचुम्बी बनें, गढ़ सुखप्रद नव लीक।२१।
*
वहीं गढ़ें अट्टालिका जहाँ भूमि मजबूत।
जन-जीवन हो सुरक्षित, खुशियाँ मिलें अकूत।२२।
*
ऊँचे भवनों में रखें, ऊँचा 'सलिल' चरित्र।
रहें प्रकृति के मित्र बन, जीवन रहे पवित्र।२३।
*
रूपांकन हो भवन का, प्रकृति के अनुसार।
अनुकूलन हो ताप का, मौसम के अनुसार।२४।
*
वायु-प्रवाह बना रहे, ऊर्जा पायें प्राण।
भवन-वास्तु शुभ कर सके, मानव को सम्प्राण।२५।

मंगलवार, 30 जुलाई 2013

RAKAM BAITHAK: 20-10-2013 Mumbai

||श्री चित्रगुप्ताय नमः||स्थापना- जयपुर सम्मेलन 23 जून, 2002
सम्पर्क-09431238623, 09935038843,09430255555

राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद
(निबन्धन सं.0874/13 - राष्ट्रीय कार्यालय नई दिल्ली)
(भारत में स्थित कायस्थ सभाओं,कायस्थ संस्थाओं, श्री चित्रगुप्त मंदिरों,धर्मशालाओं,
शिक्षा संस्थाओं एवं समाज की पत्र-पत्रिकाओं के संचालकों/संपादकों का राष्ट्रीय परिसंघ)
प्रधान सचिवालय :- 209-210,इनकम टैक्स कालोनी,विनायकपुर,कानपुर208025 (उत्तर प्रदेश) 
मुख्यालय :-  फ्लैट सं०-जे.एफ.1/71,ब्लॉक सं०-6,रोड सं०-10,राजेन्द्र नगर,पटना-800016 (बिहार) 
________________________________________________________________________________________________________
पत्रांक :-341                                 अधिसूचना                            दिनांक :-30.07.2013

महापरिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, राजेश श्रीवास्तव(आयोजन संयोजक) के अनुरोध पर पूर्व निर्धारित तिथि 29 सितम्बर से बढाकर 20 अक्टूबर 2013 को नवी मुम्बई में ही आयोजित की गई है | इस बैठक में निम्नलिखित विषय-सूची पर विचारकर निर्णय लिया जायेगा |
                1. पिछली बैठक के कार्यवाही की संपुष्टि, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव का प्रतिवेदन |
                2.राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष द्वारा आय व्यय का प्रतिवेदन,राष्ट्रीय संगठन मंत्री का प्रतिवेदन |
      3. अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषय पर विचार |
कार्यक्रम :
1.कार्य संचालक समिति की बैठक प्रातः 10 से 11।
2.राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 11.30 से.1.30।
3.भोजनावकाश 1.45 से 2.45। 
4.स्थानीय लोगों के साथ मिलन समारोह अपराहन 3 बजे से 4 बजे तक तत्पश्चात शहर भ्रमण। 
इस आयोजन हेतु राष्ट्रीय संयुक्त संगठन सचिव श्री राजेश  श्रीवास्तव मोबाइल सं. 08652371313, 08286201111 दूरभाष:022-65242888(आयोजन संयोजक), को अपने आगमन–प्रस्थान ट्रेन सं० सहित विवरण 15 दिन पहले अवश्य उपलब्ध कराने की कृपा करेंगे साथ ही अरबिन्द कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्षसहप्रशासनिक सचिव को भी उपलब्ध कराने की कृपा करेंगे ताकि आपकी व्यवस्था करने में सुविधा हो |कायस्थ नव जागरण आन्दोलन को गतिशील करने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है इसलिए इस महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित होने की अवश्य कृपा करें |
बैठक का स्थान एवं आवासीय स्थल चित्रगुप्त समाज वेलफेयर निर्माण प्रॉपर्टीज एवं डेवलपर,डी-8,सेक्टर-12,खारगर,नवी मुम्बई / आपलोगों से मेरा अनुरोध है कि अपना-अपना  टिकट शीघ्र आरक्षित करा लें| सभी प्रभारी से अनुरोध है की अपना-अपना संगठनात्मक रिपोर्ट जरुर लायें|
                                                            आपका
(डॉ० यू.सी.श्रीवास्तव)
राष्ट्रीय प्रधान महासचिव

रविवार, 7 अक्टूबर 2012

राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद् : कार्यकारिणी समिति पुनर्गठित


राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद

(कायस्थ सभाओं / संस्थाओं / मंदिरों / धर्मशालाओं / शिक्षा संस्थाओं / पत्र पत्रिकाओं का परिसंघ )
: कार्यालय :
राष्ट्रीय अध्यक्ष: जे. ऍफ़. १/७१, ब्लोक ६, मार्ग १० राजेन्द्र नगर पटना ८०००१६ बिहार 
वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष: २०४ , विजय अपार्टमेन्ट, नेपियर टाउन, जबलपुर, ४८२००१ मध्य प्रदेश 
महामंत्री: २०९-२१० आयकर कॉलोनी, विनायकपुर, कानपुर २०८०२५ उत्तर प्रदेश

प्रति:
------------------------------

-------------------------------

जयपुर दिनांक 28-10-2012। राष्ट्रीय चित्रगुप्त महापरिषद की केन्द्रीय कार्यकारिणी बैठक  राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री त्रिलोकी प्रसाद वर्मा मुजफ्फरपुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 6 राज्यों से पधारे 35 पदाधिकारी प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। महामंत्री चित्रांश डॉ. यू. सी. श्रीवास्तव कानपूर ने बैठक का सञ्चालन करते हुए सनातनधर्मियों के हितों पर कुठाराघात करने और अन्य धर्मावलम्बियों की हित रक्षा की नीति की आलोचना की। समग्र क्रांति आन्दोलन में जे.पी. के अनुयायी रहे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुमार अनुपम ने बिहार में कायस्थ नव जागरण आन्दोलन की चर्चा की। राजस्थान प्रदेश के संयोजक श्री सचिन खरे तथा उपाध्यक्ष अरुण माथुर ने जातिवादी व्यवस्था को समाज के लिए घातक निरूपित किया। दुर्ग छतीसगढ़ से पधारे राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री अरुण श्रीवास्तव 'विनीत' ने वर्तमान दलीय राजनैतिक प्रणाली से उत्पन्न भ्रष्टाचार को घातक बताया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश श्री कमलकांत वर्मा ने अन्ना हजारे तथा केजरीवाल के आंदोलनों में समाज के समर्थन के प्रति आभार व्यक्त किया। 

राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष चित्रांश संजीव वर्मा 'सलिल' जबलपुर ने देव चित्रगुप्त तथा कायस्थ धर्म की व्याख्या वैदिक-पौराणिक प्रसंगों द्वारा करते हुए निम्न प्रस्ताव प्रस्तुत किये जो सर्व सम्मति से पारित किये गए। 

सामाजिक प्रस्ताव:

1. निराकार परात्पर परब्रम्ह अंश रूप में कायाओं में व्यापकर कायस्थ होते हैं। ऐसे सभी व्यक्ति जो इस सत्य को जानते और मानते हैं कायस्थ महावंश के अंग हैं। वर्ण, जाति, धर्म, पंथ, भाषा, भूषा, क्षेत्र या अन्य किसी भी आधार पर उनमें भेद स्वीकार्य नहीं हैं। महापरिषद में अहिन्दीभाषी सदस्य व पदाधिकारी बनाये जाएँ।

2. अन्य किसी भी पंथ / धर्म / मत के अनुयायी उक्त सूत्र को स्वीकार कर जड़-चेतन के प्रति समता-समानता-सद्भाव भाव धारणकर सनातन धर्म के कायस्थ महावंश में सम्मिलित हो सकते हैं। इस हेतु उन्हें निर्धारित प्रक्रिया का पालनकर अपने आचार-विचार को संयमित रखने, अन्य जनों की स्वतंत्रता की रक्षा करने तथा सबसे समतापरक व्यवहार करने का वचनपत्र देना होगा। 

3. नेताजी सुभाष चन्द्र बोस तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के निधन संबंधी नस्तियां एवं कागजात सार्वजनिक किये जाएँ। नेताजी  का मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किया जाए अथवा उनके अज्ञातवास की खोज की जाए तथा जिलाधिकारी फैजाबाद के नाजरात में रखे गुमनामी बाबा के सामान की जाँचकर सूची सार्वजानिक की जाए। 

4. सार्वजनिक जीवन में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ़ शंखनाद करते हुई कायस्थ समाज हर क्षेत्र में स्वच्छ छवि के उम्मीदवारों का समर्थन तथा मलिन छवि के उमीदवारों का सक्रिय विरोध करेगा। 

राजनैतिक प्रस्ताव:

5. केन्द्रीय मंत्रिमंडल से एक मात्र कायस्थमंत्री को उनके विरुद्ध गंभीर आरोप न होते हुए हटाने तथा गंभीर आरोपों से घिरे मंत्रियों को बनाये रखने का विरोध करते हुए कोंग्रेस अध्यक्ष को लिखा जाए। 

6. आरक्षण समाप्त किया जाए तथा सभी को योग्यतानुसार समान अवसर प्राप्ति सुनिश्चित की जाए अथवा सवर्णों के लिए आरक्षण सुनिश्चित कर कायस्थ, ब्राम्हण, क्षत्रिय तथा वैश्य को समान प्रतिशत दिया जाए। 

7. आगामी चुनावों को देखते हुए चुनाव क्षेत्रवार कायस्थ मतदाता संख्या, उपयुक्त उम्मीदवार तथा समर्थित उम्मीदवार का चयन किया जाए। टिकिट प्राप्ति पश्चात् सामाजिक समीकरणों का विवेचन कर नीति निर्धारण हेतु समिति का निर्माण किया जाए।

धार्मिक प्रस्ताव:

8. श्री चित्रगुप्त मंदिर उज्जैन, खजुराहो, अयोध्या, पटना तथा कांची के उन्नयन हेतु विशेष योजना बनाई जाए। डाक टिकिट जारी किया जाए। 

9. समकालिक कायस्थ महर्षियों महर्षि महेश योगी, सत्य साईं बाबा तथा सहजयोग प्रवर्तिका निर्मला देवी श्रीवास्तव पर डाक टिकिट जारी किया जाए। 

10. सनातन धर्मियों हेतु निर्धारित 16 संस्कारों की सामयिकता पर विचार के समय तथा प्रक्रिया का पुनर्निर्धारण किया जाए।

11. विक्रम संवत अनुसार वर्ष भर के तीज-त्योहारों के औचित्य,  पूजन-विधान आदि का निर्धारण कर पत्रक जारी किया जाए ताकि युवा पीढ़ी अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परम्परा से अवगत हो सके।

12. कायस्थों तथा श्री चित्रगुप्त के उद्भव एवम योगदान पर शोधकर प्रामाणिक सामग्री प्रकाशित की जाए। 

अन्य:

14. गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे कायस्थों का सर्वेक्षण कर उन्हें आय वृद्धि के साधन तथा अवसर प्रदान किये जाएँ। 

14. निर्धन छात्रों को अध्ययन हेतु शिक्षण शुल्क तथा पुस्तकें प्रदान करने हेतु समर्थ कायस्थ जनों से संपर्क कर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। 

15. विधवा / विधुर विवाह, कन्या भ्रूण संरक्षण / बाल विवाह निषेध, कन्या-शिक्षा, पुत्र-पुत्री समानता, पौधारोपण, जल संरक्षण, पर्यावरण शुद्धिकरण, खुले स्थान पर शौच-निषेध, पुस्तकालय / वाचनालय स्थापना आदि कार्यक्रम इकाई  स्तर पर अपनाएं जाएं। 

इस सम्बन्ध में मार्गदर्शन हेतु संपर्क सूत्र:  
0761-2411131 / 094251 83244.
ॐ
राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद
(कायस्थ सभाओं / संस्थाओं / मंदिरों / धर्मशालाओं / शिक्षा संस्थाओं / पत्र पत्रिकाओं का परिसंघ )
: कार्यालय :
राष्ट्रीय अध्यक्ष: जे. ऍफ़. १/७१, ब्लोक ६, मार्ग १० राजेन्द्र नगर पटना ८०००१६ बिहार
वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष: २०४ , विजय अपार्टमेन्ट, नेपियर टाउन, जबलपुर, ४८२००१ मध्य प्रदेश
महामंत्री: २०९-२१० आयकर कॉलोनी, विनायकपुर, कानपुर २०८०२५ उत्तर प्रदेश

____________________________________________________________
क्रमांक: ०५२ / राकाम / वराउ / २०१२                             जबलपुर, दिनाँक: ७.१०.२०१२
प्रतिष्ठार्थ:
आदरणीय संपादक जी,
सादर प्रकाशनार्थ विज्ञप्ति संलग्न है.
राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद् : कार्यकारिणी समिति पुनर्गठित
राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद् कायस्थ समाज की कायस्थ सभाओं / संस्थाओं / मंदिरों / धर्मशालाओं / शिक्षा संस्थाओं / पत्र पत्रिकाओं का राष्ट्र व्यापी परिसंघ है जिसके सदस्य भारत से बाहर विदेशों में भी हैं. यह एक जातीय संस्था मात्र नहीं है अपितु उन सभी का परिसंघ है जो मानते हैं कि परमपिता परमात्मा एक है जिसके विविध रूपों की उपासना विविध पंथों के माध्यम से करनेवाले सभी धर्मावलंबी समान हैं. अतः, मनुष्य मात्र में देश, लिंग, धर्म, पंथ, जाति, भाषा, विचारधारा, दल, प्रान्त, क्षेत्र ,परिवार, या अन्य आधार पर के नाम पर किसी भी प्रकार का भेदभाव किया जाना गलत है. सभी को योग्यता वृद्धि हेतु समान अवसर, योग्यतानुसार कार्य, पदोन्नति- अवसर, आय, प्रतिष्ठा, संपत्ति आदि अर्जित करने के समान अवसर मिलने चाहिए.

महापरिषद की पुनर्गठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति निम्नानुसार है:

राष्ट्रीय अध्यक्ष: चित्रांश त्रिलोकी प्रसाद वर्मा, रामसखीनिवास,  मुजफ्फरपुर८४२००२. चलभाष: ०९८३८५२३०२९, ईमेल: trilokeeverma@gmail.com. 
वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष: चित्रांश आचार्य संजीव वर्मा 'सलिल', समन्वयम, २०४ विजय अपार्टमेन्ट, नेपियर टाउन, जबलपुर ४८२००१. दूरभाष : ०७६१ २४१११३१ / चलभाष: ९४२५१ ८३२४४. ई मेल: salil.sanjiv@gmail.com, वैब:hindihindi.in.divyanarmada
ब्लॉग: rashtreeykayasthamahaparishad.blogspot.com  
वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष: चित्रांश राकेश निगम, झाँसी ०९४१५१४३४७६
राष्ट्रीय महासचिव: चित्रांश डॉ. यू. सी. श्रीवास्तव, २०९ आयकर कोलोनी, विनायकपुर, कानपुर २०८०२५, ०९९३५०३८८४३ ई मेल: drucshrivastava@gmail.com
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (बिहार): चित्रांश कुमार अनुपम पटना, ०९४३१४ २६९९१
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (उ.प्र.): चित्रांश कमलकांत वर्मा, लखनऊ ०९४५२६७४०१२
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (छत्तीसगढ़): चित्रांश राजेश सक्सेना ०९८२६१८३२४७
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष(उ.प्र.): चित्रांश चारूचन्द्र खरे, बांदा ०९४१५१४४०४७
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (राज.): चित्रांश भागवतस्वरूप कुलश्रेष्ठ 
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (म.प्र.): चित्रांश दिनेश प्रसाद सिन्हा, उज्जैन ०९०२५३३२६७६
संयोजक (राज.): चित्रांश सचिन खरे, डी ३ / १९९ चित्रकूट योजना, वैशाली जयपुर ३०२०२१, चलभाष: ९४६०३- ०३९६९, ई मेल: mail@sachinbjp.comजयपुर.
महासचिव (संगठन): चित्रांश अरुण श्रीवास्तव 'विनीत', शांति कुञ्ज २१/५८५ सिंधिया नगर दुर्ग ४९१००२ चलभाष: ०९४२५२०१२५१ ईमेल: arunchitransh@gmail.com
कोषाध्यक्ष: चित्रांश अरविन्द कुमार सिन्हा, पटना ०९४३१०७७५५५ 
अंकेक्षक: चित्रांश अनुग्रह श्रीवास्तव, ०९३३६८५५४१७
प्रचार सचिव: चित्रांश प्रशांत कुमार सिन्हा, दिल्ली ०९८११६८४५९३
संयुक्त सचिव: चित्रांश दिनकर वर्मा, नई दिल्ली
संयुक्त सचिव : चित्रांश डॉ. प्रमोद कुमार सिन्हा, पटना
प्रवक्ता: चित्रांश अरुण माथुर, जयपुर ०९९२९६२८४३९
सलाहकार: चित्रांश अशोक सिन्हा, पटना ०९९३९७२३८८५
सलाहकार: चित्रांश अशोक श्रीवास्तव, नोएडा ०९३१२२०४३१३
कार्यकारिणी सदस्य: सर्व चित्रांश आनंदमोहन श्रीवास्तव जौनपुर, विनयमोहन श्रीवास्तव उज्जैन, सतीशचन्द्र श्रीवास्तव झाँसी, शिवप्रसाद श्रीवास्तव बनारस, के. के. सिन्हा अयोध्या, सच्चिदानन्द श्रीवास्तव अयोध्या, अयोध्या प्रसाद निगम हमीरपुर, ब्रजेश सक्सेना हमीरपुर,

समन्वयक: चित्रांश व्ही. पी. श्रीवास्तव, कानपुर ०९८३८५२३०२९
मार्गदर्शक मंडल: सर्व चित्रांश विनोद बिहारी वर्मा लखनऊ, केदारनाथ सिन्हा वाराणसी, प्रदीप वर्मा वाराणसी, अखौरी विजयप्रकाश सिन्हा औरंगाबाद, बिन्ध्येश्वरी प्रसाद सिन्हा बलरामपुर, के. पी सहाय कोटा, आलोक श्रीवास्तव नागपुर, ब्रजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव गया, कृष्णमंगल सिंह कुलश्रेष्ठ उज्जैन, जगदीश प्रसाद श्रीवास्तव अयोध्या, हरेन्द्र कुमार पटना.

महापरिषद् मानव समानता के प्रति विश्वास करनेवाले सभी जनों का आव्हान करती है कि एक जुट होकर राष्ट्र व समाज निर्माण की नव चेतना जाग्रत कर भ्रष्टाचार तथा आरक्षण के विरुद्ध संघर्ष कर सामाजिक / राजनैतिक / आर्थिक शुचिता अपना कर देश को सशक्त बनाने में योगदान करें. सर्वाधिक शांतिप्रिय, बुद्धिजीवी तथा कर्मठ कायस्थ अन्य समाजों के सदस्यों से  सामाजिक नवचेतना जागृत करने में महापरिषद तथा श्री सचिन खरे से डी ३ / १९९ चित्रकूट योजना, वैशाली जयपुर ३०२०२१, चलभाष: ९४६०३- ०३९६९, ई मेल: mail@sachinbjp.com  पर संपर्क कर सहयोग करने का अनुरोध है.


                                                                       चित्रांश आचार्य संजीव वर्मा 'सलिल'                                                                                      वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
चलभाष : 9425183244, दूरभाष: 0761-2411131
E-mail: salil.sanjiv@gmail.com
hindihindi.in.divyanarmada
_________________________________________________________________

मंगलवार, 25 अक्टूबर 2011

II श्री महालक्ष्यमष्टक स्तोत्र II ( मूल पाठ-तद्रिन हिंदी काव्यानुवाद-संजीव 'सलिल' )

 II  ॐ II

II श्री महालक्ष्यमष्टक स्तोत्र II 

( मूल पाठ-तद्रिन हिंदी काव्यानुवाद-संजीव 'सलिल' )

नमस्तेस्तु महामाये श्रीपीठे सुरपूजिते I
शंख चक्र गदा हस्ते महालक्ष्मी नमोsस्तुते II१II

सुरपूजित श्रीपीठ विराजित, नमन महामाया शत-शत.
शंख चक्र कर-गदा सुशोभित, नमन महालक्ष्मी शत-शत..

नमस्ते गरुड़ारूढ़े कोलासुर भयंकरी I
सर्व पापहरे देवी महालक्ष्मी नमोsस्तुते II२II

कोलाsसुरमर्दिनी भवानी, गरुड़ासीना नम्र नमन.
सरे पाप-ताप की हर्ता,  नमन महालक्ष्मी शत-शत..

सर्वज्ञे सर्ववरदे सर्वदुष्ट भयंकरी I
सर्व दु:ख हरे देवी महालक्ष्मी नमोsस्तुते II३II

सर्वज्ञा वरदायिनी मैया, अरि-दुष्टों को भयकारी.
सब दुःखहरनेवाली, नमन महालक्ष्मी शत-शत..

सिद्धि-बुद्धिप्रदे देवी भुक्ति-मुक्ति प्रदायनी I
मन्त्रमूर्ते सदा देवी महालक्ष्मी नमोsस्तुते II४II

भुक्ति-मुक्तिदात्री माँ कमला, सिद्धि-बुद्धिदात्री मैया.
सदा मन्त्र में मूर्तित हो माँ, नमन महालक्ष्मी शत-शत..

आद्यांतर हिते देवी आदिशक्ति महेश्वरी I
योगजे योगसंभूते महालक्ष्मी नमोsस्तुते II५II

हे महेश्वरी! आदिशक्ति हे!, अंतर्मन में बसो सदा.
योग्जनित संभूत योग से, नमन महालक्ष्मी शत-शत..

स्थूल-सूक्ष्म महारौद्रे महाशक्ति महोsदरे I
महापापहरे देवी महालक्ष्मी नमोsस्तुते II६II

महाशक्ति हे! महोदरा हे!, महारुद्रा  सूक्ष्म-स्थूल.
महापापहारी श्री देवी, नमन महालक्ष्मी शत-शत..

पद्मासनस्थिते देवी परब्रम्ह स्वरूपिणी I
परमेशीजगन्मातर्महालक्ष्मी नमोsस्तुते II७II

कमलासन पर सदा सुशोभित, परमब्रम्ह का रूप शुभे.
जगज्जननि परमेशी माता, नमन महालक्ष्मी शत-शत..

श्वेताम्बरधरे देवी नानालंकारभूषिते I
जगत्स्थिते जगन्मातर्महालक्ष्मी नमोsस्तुते II८II

दिव्य विविध आभूषणभूषित, श्वेतवसनधारे मैया.
जग में स्थित हे जगमाता!, नमन महालक्ष्मी शत-शत..

महा लक्ष्यमष्टकस्तोत्रं य: पठेद्भक्तिमान्नर: I
सर्वसिद्धिमवाप्नोति राज्यंप्राप्नोति सर्वदा II९II

जो नर पढ़ते भक्ति-भाव से, महालक्ष्मी का स्तोत्र.
पाते सुख धन राज्य सिद्धियाँ, नमन महालक्ष्मी शत-शत..

एककालं पठेन्नित्यं महापाप विनाशनं I
द्विकालं य: पठेन्नित्यं धन-धान्यसमन्वित: II१०II

एक समय जो पाठ करें नित, उनके मिटते पाप सकल.
पढ़ें दो समय मिले धान्य-धन, नमन महालक्ष्मी शत-शत..

त्रिकालं य: पठेन्नित्यं महाशत्रु विनाशनं I
महालक्ष्मीर्भवैन्नित्यं प्रसन्नावरदाशुभा II११II

तीन समय नित अष्टक पढ़िये, महाशत्रुओं का हो नाश.
हो प्रसन्न वर देती मैया, नमन महालक्ष्मी शत-शत..

 II तद्रिन्कृत: श्री महालक्ष्यमष्टकस्तोत्रं संपूर्णं  II

तद्रिंरचित, सलिल-अनुवादित, महालक्ष्मी अष्टक पूर्ण.
नित पढ़ श्री समृद्धि यश सुख लें, नमन महालक्ष्मी शत-शत..

********************************************

Acharya Sanjiv Salil

http://divyanarmada.blogspot.com

रविवार, 23 अक्टूबर 2011

यम द्वितीय चित्रगुप्त पूजन पर विशेष भेंट: भजन: प्रभु हैं तेरे पास में... -- संजीव 'सलिल'

यम द्वितीय चित्रगुप्त पूजन पर विशेष भेंट:
भजन:
प्रभु हैं तेरे पास में...
-- संजीव 'सलिल'
*
कहाँ खोजता मूरख प्राणी?, प्रभु हैं तेरे पास में...
*
तन तो धोता रोज न करता, मन को क्यों तू साफ रे!
जो तेरा अपराधी है, उसको करदे हँस माफ़ रे..
प्रभु को देख दोस्त-दुश्मन में, तम में और प्रकाश में.
कहाँ खोजता मूरख प्राणी?, प्रभु हैं तेरे पास में...
*
चित्र-गुप्त प्रभु सदा चित्त में, गुप्त झलक नित देख ले.
आँख मूंदकर कर्मों की गति, मन-दर्पण में लेख ले..
आया तो जाने से पहले, प्रभु को सुमिर प्रवास में.
कहाँ खोजता मूरख प्राणी?, प्रभु हैं तेरे पास में...
*
मंदिर-मस्जिद, काशी-काबा मिथ्या माया-जाल है.
वह घट-घट कण-कणवासी है, बीज फूल-फल डाल है..
हर्ष-दर्द उसका प्रसाद, कडुवाहट-मधुर मिठास में.
कहाँ खोजता मूरख प्राणी?, प्रभु हैं तेरे पास में...
*
भजन:
प्रभु हैं तेरे पास में...                                                                           
संजीव 'सलिल'
*
जग असार सार हरि सुमिरन ,
डूब भजन में ओ नादां मन...
*
निराकार काया में स्थित, हो कायस्थ कहाते हैं.
रख नाना आकार दिखाते, झलक तुरत छिप जाते हैं..
प्रभु दर्शन बिन मन हो उन्मन,
प्रभु दर्शन कर परम शांत मन.
जग असार सार हरि सुमिरन ,
डूब भजन में ओ नादां मन...
*
कोई न अपना सभी पराये, कोई न गैर सभी अपने हैं.
धूप-छाँव, जागरण-निद्रा, दिवस-निशा प्रभु के नपने हैं..
पंचतत्व प्रभु माटी-कंचन,
कर मद-मोह-गर्व का भंजन.
जग असार सार हरि सुमिरन ,
डूब भजन में ओ नादां मन...
*
नभ पर्वत भू सलिल लहर प्रभु, पवन अग्नि रवि शशि तारे हैं.
कोई न प्रभु का, हर जन प्रभु का, जो आये द्वारे तारे हैं.. 
नेह नर्मदा में कर मज्जन,
प्रभु-अर्पण करदे निज जीवन.
जग असार सार हरि सुमिरन ,
डूब भजन में ओ नादां मन...
*

Acharya Sanjiv Salil

http://divyanarmada.blogspot.com

शनिवार, 19 फ़रवरी 2011

: साहित्य समाचार: मध्य प्रदेश लघु कथाकार परिषद् : २६ वाँ वार्षिक सम्मेलन जबलपुर, २०-२-२०११

: साहित्य समाचार:
मध्य प्रदेश लघु कथाकार परिषद् : २६ वाँ वार्षिक सम्मेलन
    जबलपुर, २०-२-२०११, 
अरिहंत होटल, रसल चौक, जबलपुर

आचार्य संजीव वर्मा 'सलिल' व अन्य लघुकथाकार सम्मानित होंगे

जबलपुर. लघुकथा के क्षेत्र में सतत सक्रिय रचनाकारों कर अवदान को प्रति वर्ष सम्मानित करने हेतु प्रसिद्ध संस्था मध्य प्रदेश लघु कथाकार परिषद् का २६ वाँ वार्षिक सम्मेलन अरिहंत होटल, रसल चौक, जबलपुर में २०-२-२०११ को अपरान्ह १ बजे से आमंत्रित है.

परिषद् के अध्यक्ष मो. मोइनुद्दीन 'अतहर' तथा सचिव कुँवर प्रेमिल द्वारा प्रसरित विज्ञप्ति के अनुसार इस वर्ष ७ लघुकथाकारों को उनके उल्लेखनीय अवदान हेतु सम्मानित किया जा रहा है.

ब्रिजबिहारीलाल श्रीवास्तव सम्मान - श्री संजीव वर्मा 'सलिल', जबलपुर.
सरस्वती पुत्र सम्मान -                   श्री पारस दासोत जयपुर.
रासबिहारी पाण्डेय सम्मान -           श्री अनिल अनवर, जोधपुर.
डॉ. श्रीराम ठाकुर दादा सम्मान -      श्री अशफाक कादरी बीकानेर.
जगन्नाथ कुमार दास सम्मान-        श्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार दुबे, जबलपुर.
गोपालदास सम्मान -                     डॉ. राजकुमारी शर्मा 'राज', गाज़ियाबाद.
आनंदमोहन अवस्थी सम्मान-         डॉ. के बी. श्रीवास्तव, मुजफ्फरपुर- मो. मोइनुद्दीन 'अतहर', जबलपुर.

कार्यक्रम प्रो. डॉ. हरिराज सिंह 'नूर' पूर्व कुलपति इलाहाबाद विश्वविद्यालय की अध्यक्षता, प्रो. डॉ. जे. पी. शुक्ल पूर्व कुलपति रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के मुख्यातिथ्य तथा श्री राकेश 'भ्रमर', श्री अंशलाल पंद्रे व श्री निशिकांत चौधरी के विशेषातिथ्य में संपन्न होगा.

इस अवसर पर मो. मोइनुद्दीन 'अतहर' द्वारा सम्पादित परिषद् की लघुकथा केन्द्रित पत्रिका अभिव्यक्ति के जनवरी-मार्च २०११ अंक, श्री कुँवर प्रेमिल द्वारा सम्पादित प्रतिनिधि लघुकथाएँ २०११  तथा श्री मनोहर शर्मा 'माया' लिखित लघुकथाओं के संग्रह मकड़जाल का विमोचन संपन्न होगा.

द्वितीय सत्र में डॉ. तनूजा चौधरी व डॉ. राजकुमार तिवारी 'सुमित्र' लघु कथा के अवदान, चुनौती और भविष्य विषय पर विचार अभिव्यक्ति करेंगे.
*****************
         

http://divyanarmada.blogspot.com